{"_id":"565ba7ee846af229cba541b584b5529c","slug":"15-to-go-on-an-indefinite-strike-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल निगम के राजकीयकरण का शासनादेश जारी करने, दो माह का वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर पेयजल निगम के कार्मिकों ने आंदोलन तेज कर दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सोमवार को जिले में पेयजल निगम के सातों कार्यालयों में ताले जड़ दिए और प्रदर्शन किया। इससे निगम के कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है। उन्होंने सरकार पर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रांतीय आह्वान पर निगम कर्मियों ने सोमवार को अल्मोड़ा स्थित निर्माण मंडल कार्यालय, निर्माण शाखा, द्वितीय निर्माण शाखा, यांत्रिक शाखा कार्यालय समेत निर्माण शाखा रानीखेत, सीएंडडीएस रानीखेत, निर्माण शाखा भिकियासैंण कार्यालय में ताले जड़ दिए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में द्वितीय निर्माण शाखा कार्यालय प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल निगम 75 साल तक राजकीय विभाग रहा, परंतु बाद में निगम में तब्दील कर दिया गया। निगम को पुन: राजकीय विभाग बनाने की मांग की जा रही है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जो कि निगम कर्मियों के हितों पर कुठाराघात है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से वेतन का भुगतान भी नहीं हुआ है। 14 दिसंबर तक कार्यालयों में तालाबंदी रहेगी। इसके बाद 15 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
प्रदर्शन में ईई सुभाष चंद्र, एन लाल, आरबी मौर्या, एई केडी भट्ट, एके त्यागी, वीके तिवारी, टीएस रौतेला, अरविंद जोशी, वाईएस लस्पाल, दीप चंद्र, दीपक जोशी, महेश नपलच्याल, दीपक जोशी, रैना पांडे, दीपा जोशी, कमला चौधरी, निर्मला रावत, नरेंद्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, कुंदन लाल, मिराज अली, उमा जोशी, गीता देवी, प्रेमा बिष्ट, घनश्याम लोहनी, केसी जोशी, एलडी जोशी, हर सिंह नेगी, गणेश तिवारी आदि ने भाग लिया।