फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   15% damage to crops in the district due to hail

ओलावृष्टि से जिले में फसलों को 15 फीसदी क्षति

Mon, 16 Apr 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Mon, 16 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन

गत दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का कृषि विभाग ने आकलन कर लिया है। ब्लॉकों से आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में फसलों को करीब 15 फीसदी का नुकसान हुआ है। जिससे करीब दस फीसदी तक उत्पादन में गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले दिनों क्षेत्र में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई थी। ओलावृष्टि से धनिया, पालक, मिर्च, शिमला मिर्च, बैगन, लौकी, तुरई, ककड़ी कद्दू के पौधों के साथ ही गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा था। धौलादेवी ब्लॉक, चौखुटिया, भैंसियाछना, लमगड़ा ब्लॉक के अलावा सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में फसलों को नुकसान की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को पहुंची क्षति के आकलन के निर्देश विकासखंडों में कार्यरत कार्मिकों को दिए। कृषि विभाग ने फसलों को हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट जिला स्तर पर सौंप दी है। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को करीब 15 फीसदी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलावृष्टि से सब्जियों को अधिक क्षति पहुंची है। धौलादेवी विकासखंड और सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। जिससे फसलों के उत्पादन में करीब दस फीसदी तक गिरावट आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed