{"_id":"5c8fda95bdec2213f01bdd0a","slug":"141552931477-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेेड़ियों ने एसएसजे परिसर में बनाए अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेेड़ियों ने एसएसजे परिसर में बनाए अड्डे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के कई छात्रों ने परिसर निदेशक और अधिष्ठाता छात्र कल्याण को ज्ञापन देकर परिसर क्षेत्र में पनप रहे नशेड़ियों के अड्डों पर पाबंदी लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर युवकों द्वारा नशापान करने से परिसर का माहौल खराब हो रहा है।
ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि परिसर के कला संकाय, वनस्पति विज्ञान संकाय, नव निर्मित छात्रसंघ भवन के आसपास कुछ बाहरी नशेड़ी युवक सुबह और शाम के समय चरस, स्मैक आदि का नशा करते हैं। नशेड़ियों ने इन स्थानों को नशा करने का अड्डा बना लिया है। जिससे परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे परिसर का शैक्षणिक माहौल भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में भी परिसर प्रशासन से की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि परिसर में अवांछित तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और परिसर भवनों में सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए ताकि नशेड़ी परिसर के भीतर न घुस सकें। ज्ञापन देने वालों में आशीष जोशी, सुधीर कुमार, पुनीत प्रभात, पंकज जोशी, दर्पण पांडे, गौरव अधिकारी, रजत भाकुनी, निर्मल जोशी, अभिज्ञान पांडे आदि शामिल हैं।