{"_id":"5b996001867a557f015d1d27","slug":"141536778241-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यामार जाने वाली जूनियर बैडमिंटन टीम के कोच बने सेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यामार जाने वाली जूनियर बैडमिंटन टीम के कोच बने सेन
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आगामी तीन से सात अक्तूबर तक म्यामार में आयोजित होने जा रही एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर 17 और अंडर 15) के लिए अल्मोड़ा निवासी डीके सेन को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है।
उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया है कि डीके सेन चयनित टीम का 16 से 30 सितंबर तक यूपी बैडमिंटन अकादमी में कोचिंग कैंप लेंगे। श्री सेन पूर्व में भी कई बार भारतीय टीम के कोच के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय जूनियर टीम में शामिल अदिति भट्ट, शिवम मेहता और प्रणव शर्मा अल्मोड़ा के ही हैं और पहले से ही कोच डीके सेन ने ही प्रशिक्षित किया है। डीके सेन के चयन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार समेत सभी पदाधिकारियों और अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार ने खुशी जताई है।
अल्मोड़ा के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में खास योगदान है सेन का
अल्मोड़ा। कोच डीके सेन 1993 से लेकर हाल तक अल्मोड़ा में साई कोच रह चुके हैं। अल्मोड़ा के कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अप्रैल माह में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और वर्तमान में वह प्रकाश पादुकोंण बैडमिंटन एकेडमी बंगलूरू चले गए हैं।