{"_id":"5ada258c4f1c1b64098b58b3","slug":"141524245900-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में रात भर गूंजती रही विमानों की गड़गड़ाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में रात भर गूंजती रही विमानों की गड़गड़ाहट
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार रात अल्मोड़ा के आसमान में काफी देर तक विमानों के गड़गड़ाने की आवाज गूंजती रही। आधी रात के बाद भी यह आवाजें लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रही। कुछ लोगों ने घर से बाहर आकर आकाश की तरफ देखा लेकिन कुछ नजर नहीं आया।
सूत्रों के मुताबिक दो-तीन दिनों से भारतीय वायु सेना का गगन शक्ति युद्धाभ्यास चल रहा है। इसमें चीन सीमा के आसपास भी सेना के युद्ध विमानों ने दिन और रात के वक्त अभ्यास किया।
बताया जा रहा है कि गगन शक्ति युद्धाभ्यास के दौरान वायु सेना ने हवा से हवा में मार करने, हवाई दस्तों को हवा से दुश्मन के इलाके में उतारने सहित अन्य तरह का अभ्यास किया।