फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   निर्माणाधीन क्वारब कोसी सड़क को एनएच घोषित करने का विरोध

निर्माणाधीन क्वारब कोसी सड़क को एनएच घोषित करने का विरोध

Thu, 30 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन क्वारब कोसी सड़क को एनएच घोषित करने का विरोध
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के सैनार, तलाड़, चौंसली, फड़का, स्याली के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन क्वारब-कोसी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने की कोशिशों का विरोध किया है। सैनार में हुई ग्रामीणों की बैठक में संघर्ष समिति का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले सड़क निर्माण में कटी भूमि का उन्हें अब तक मुआवजा तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि निर्माणाधीन कोसी-क्वारब सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की कोशिशें की जा रही हैं, जो कि क्षेत्र के ग्रामीणों के हितों के खिलाफ है। बैठक में इसका विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्वारब-कोसी सड़क बाइपास है। इस मार्ग के निर्माण में डेढ़ साल पहले ग्रामीणों की भूमि कटी है, लेकिन इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सड़क निर्माण में काटी गई भूमि का लोनिवि द्वारा अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में संघर्ष समिति का गठन किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि क्वारब-कोसी बाइपास सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सैनार की प्रधान दीपा बिष्ट, प्रधान तलाड़ विनोद कनवाल, शेर सिंह लटवाल, प्रधान चौंसली गीता कनवाल, प्रधान फड़का लाल सिंह, प्रधान स्याली प्रवीन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचात सदस्य मोहन सिंह कनवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed