{"_id":"645fcbde7b657a7b370fe5ae","slug":"133-cases-settled-in-lok-adalat-almora-news-c-8-1-139561-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोक अदालत में 133 वादों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोक अदालत में 133 वादों का हुआ निपटारा
Sat, 13 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 13 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले भर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान सात बेंचों में 133 वादों के निपटारे में करीब पौने दो करोड़ के सुलह समझौते हुए।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगी लोक अदालत में चार बेंच और वाह्य न्यायालय के लिए तीन बेंच लगाई गई। जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की बेंच में छह मामले और उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के 10 कुल 16 मामले रखे गए। एनआईएक्ट, मोटर दुर्घटना दावा और चार मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इसमें 14 लाख आठ हजार रुपये समझौता धनराशि रही। दूसरी बेंच में परिवार न्यायालय से संंबंधित 25 मामले रखे। 15 मामलों का निस्तारण कर समझौता धनराशि तीन लाख 93500 रुपये रही।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के कुल 31 में से 15 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज रानीखेत की गठित बैंच में 11 और द्वाराहाट न्यायालय से संबंधित चार मामले रखे गए। सिविल जज भिकियासैंण की गठित बेंच में निस्तारण के लिए तीन मामले रखे, दो लंबित मामलों का निस्तारण हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा ने बताया कि सात बेंचों में लंबित वादों के 71 और बैंक के 62 प्री-लिटिगेशन समेत कुल 133 वादों का निस्तारण किया गया। कुल लंबित वादों में 1 करोड़ 13 लाख 12168 और प्री-लिटिगेशन संबंधी मामलों में 62 लाख 53 592 रुपये के सुलह समझौते कराए गए।