फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एसएसजे परिसर में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाए

एसएसजे परिसर में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाए
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि परिसर में शौर्य दीवार का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसर में वाहनों के लिए पार्किंग के लिए जगह नहीं है। इस कारण जहां-तहां वाहन खड़े कर दिए जाते हैं।

उन्होंने पीजीडीजेएमसी विषय को स्नातकोत्तर करने, आस्था मद में शेष राशि से पुस्तकालय में पुस्तकें मंगाने, आंतरिक परीक्षा के छूट जाने पर दंड स्वरूप लिए जाने वाले दो हजार रुपये को कम करके पांच सौ रुपये करने, परिसर में सीसीटीवी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, छात्रसंघ सचिव अक्षय कुमार टम्टा, पूर्व सचिव आशीष पंत, कमल नेगी, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, शैलेंद्र पवार, आदित्य बिष्ट, निर्मल तड़ागी, संदीप तडागी, संजू सिंह, विशाल साह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed