{"_id":"5c9fa88bbdec2214680523a3","slug":"131553967243-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता वाले विद्यालयों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता वाले विद्यालयों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत मानक पूरे नहीं करने और बिना मान्यता के जिले में कतिपय जूनियर हाईस्कूलों के संचालित होने की आशंका है। शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों की जानकारी जुटा रहा है। अधिकारियों ने अभिभावकों से कहा है कि वह संबंधित ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद अपने बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि आरटीई के मानक पूरे नहीं करने और बिना मान्यता के भिकियासैंण ब्लॉक में संचालित तीन जूनियर हाईस्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे विद्यालयों को संचालकों को एक पखवाड़े के भीतर जवाब देने को कहा है।
अधिकारियों को आशंका है निजी प्राथमिक विद्यालय जो कक्षा पांच तक संचालित हो रहे हैं। वह अपने वहां बिना मान्यता के जूनियर कक्षा में बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं। सीईओ ने इस संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।