{"_id":"5c8fdaa5bdec221428362090","slug":"131552931493-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख करें कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न टीमों और कार्मिकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर निर्वाचन के दौरान प्रदान करना है। चुनाव के दौरान अवैध शराब, धन सहित अन्य अवैध सामग्री पाई जाती है तो संबंधित टीम तत्काल उसे सीज करना सुनिश्चित करे। कंट्रोल रूम को भी अवश्य अवगत कराएं। उड़न दस्ता टीम अपने क्षेत्र का भली भांति निरीक्षण करना सुनिश्चित करे।
सी-विजिल एप में आई शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए उडन दस्ता टीम मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करे। बैठक में व्यय लेखा टीम, स्थैतिक निगरानी, वीडियो अवलोकन टीम, उडने दस्ते, वीडियो निगरानी टीम को दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नोडल अधिकारी से संपर्क करें। बैठक में प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता केके पंत, प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण मो. गुलफाम, प्रभारी आदर्श आचार सहिता अरविंद सैनी, लाइजन ऑफिसर प्रेक्षक दुगेश्वर त्रिपाठी, संजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे।