फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राजन जोशी होंगे एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

राजन जोशी होंगे एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

Thu, 30 Aug 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
राजन जोशी होंगे एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। परिषिद ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव के लिए राजन चंद्र जोशी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


परिषद के जिला संयोजक विनोद लटवाल और नगर मंत्री बालम मेहरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी विधिवत घोषणा 31 अगस्त को अपराह्न दो बजे से विनायक उत्सव भवन में होने वाली बैठक में की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी घोषित करने के अलावा चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है। जिसके लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ख्याली पांडे को सर्वव्यवस्था प्रमुख, मनीष बिष्ट चुनाव संयोजक, विनोद लटवाल, दीपक उप्रेती को चुनाव सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जगत सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिष्ट, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अशोक कनवाल, कुमाऊं छात्रा प्रमुख प्रियंका नगरकोटी, जिला संयोजिका निशा बिष्ट, परिसर अध्यक्ष नवीन नैनवाल, प्रदेश विवि प्रमुख ललित कनवाल, परिसर मंत्री दिवाकर नेगी, जिला संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, विभाग प्रमुख मुकेश बनकोटी, कमल नेगी, शैलेंद्र पवार, अनुनय पांडे, दर्शन बिष्ट, वरुण कपकोटी, भाष्कर पांडे, रोहन बोरा, निकेश बिष्ट, दीवान नेगी, दयाशंकर, दीपक पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed