फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शरीर स्वस्थ रखने को प्रतिदिन करें योगाभ्यास: प्रो. धामी

शरीर स्वस्थ रखने को प्रतिदिन करें योगाभ्यास: प्रो. धामी

Tue, 22 May 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शरीर स्वस्थ रखने को प्रतिदिन करें योगाभ्यास: प्रो. धामी
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न स्थानों पर योग शिविर शुरू हो गए हैं। जिला मुख्यालय में एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान खत्याड़ी में शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास जरूरी है।
विज्ञापन

प्रो. धामी ने कहा कि योग से व्यक्ति के शरीर के भीतर सुप्त पड़ीं शक्तियां जागृत होती हैं। कुमाऊं विवि में योग विभाग की शुरुआत 13 साल पहले हुई। वर्तमान में योग समाज और राष्ट्र के लिए कारगर साबित हो रहा है। एसडीएम विवेक राय ने कहा कि योग का उद्देश्य स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत के निर्माण को आगे आएं। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने मानसिक तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन कराया। इसके बाद सूर्य नमस्कार और सूक्ष्म योगाभ्यास कराया। अध्यक्षता करते हुए कुमाऊं विवि योग विभाग के समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कहा कि आज राष्ट्र और समाज का चिंतन करने वालों की अधिक आवश्यकता है। 21 मई से नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में शिविरों की शुरुआत कर दी गई है। आज पहले दिन सिमकनी मैदान के अलावा रामलीला मैदान खत्याड़ी, सोमेश्वर, भनोली, बाड़ेछीना, पनुवानौला, हवालबाग, दुगालखोला, एनटीडी, धारौनाला समेत 40 से अधिक स्थानों पर शिविर शुरू हो गए हैं। शिविरों में योग चिकित्सा भी की जाएगी। रविवार को विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, खत्याड़ी के प्रधान हरीश कनवाल ने भी विचार रखे। संचालन नेहा पांडे ने किया। शिविर के संचालन में नमित शर्मा, प्रदीप जोशी, मीना कार्की, संदीप नयाल, हर्षवर्धन वर्मा, किरन कनवाल, गिरीश अधिकारी, दीपक बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed