{"_id":"5b01b2914f1c1bd8408b6d69","slug":"131526837905-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान
Updated Sun, 20 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर और आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान हैं। कभी किसी मोहल्ले में दो-दो घंटे पानी चल रहा तो कहीं एक घंटा भी बमुश्किल पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान यदि सभी जगहों पर एक समान रूप से फोर्स से पानी उपलब्ध करा दे तो समस्या नहीं होगी।
नगर और आसपास की करीब एक लाख की आबादी को जल संस्थान के कोसी स्थित पंप हाउस से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन वर्तमान में कोसी से केवल आठ एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है जबकि 18 एमएलडी की जरूरत है। जिससे नगर क्षेत्र में लोगों को समुचित पानी नहीं मिल रहा है।
लोगों का कहना है कि कुछ मोहल्लों में दो-दो घंटे तक पानी दिया जाता है, जबकि अन्य जगहों पर एक घंटे का समय तय है उसमें भी फोर्स इतना कम होता है कि बर्तन पूरे नहीं भर पाते। इसके अलावा कुछ दिनों से पानी के वितरण का समय भी बदल गया है। नरसिंहबाड़ी आदि इलाके में सुबह के समय आना वाला पानी कभी काफी देर बाद दिन के समय आ रहा है जिससे स्कूल, आफिस जाने वाले लोग पानी नहीं भर पा रहे हैं। लोगों ने नगर में नियमित रूप से एक समान पेयजल वितरण की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि तीन दिन पहले कोसी पंप हाउस में 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही थी। बीते शनिवार को भी दो घंटे बिजली नहीं आई जिसकी वजह से पेयजल वितरण व्यवस्था के समय में जरूर परिवर्तन हुआ है, लेकिन नगर के सभी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की गई है।