{"_id":"5aeb40c94f1c1b9d098b7ed3","slug":"131525366985-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्यों में गुणवता का रखें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत कार्यों में गुणवता का रखें विशेष ध्यान
Updated Thu, 03 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
shane watson house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने नरसिंहबाड़ी में ऑफीसर्स कॉलोनी में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों को लेकर बैठक ली। उन्होंने प्रांतीय खंड के ईई को निर्देश दिए कि आवासीय कॉलोनी में चल रहे मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि पूर्व में गठित समिति द्वारा दस दिन के भीतर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान किया जाए। कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर भुगतान नहीं किया जाए। ऐसी स्थिति में मरम्मत कार्य दोबारा करने के लिए लिए ठेकेदार को निर्देशित करें।
उन्होंने कहा कि ऑफीसर्स कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों द्वारा शिकायत की जाती है कि मरम्मत कार्य तय समय के भीतर नहीं किया जाता है। ईई को निर्देशित किया कि समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें। यह धनराशि जिला योजना के अंतर्गत आवंटित की गई है। उसका सदुपयोग करते हुए नए कार्यों का भी शीघ्र प्रस्ताव बना लिया जाए, ताकि वहां निवास करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
समय-समय पर सीवरेज लाइन, पैदल मार्ग, छत आदि की भी मरम्मत की जाए। बैठक में एडीएम केएस टोलिया, डीडीओ मो. असलम, ईई प्रांतीय खंड बीसी पंत, ईई पीएमजीएसवाई केसी आर्या, अर्थ संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, अपर संख्याधिकारी सुनीता मल्होत्रा, जेई पूजा जोशी आदि ने भाग लिया।