{"_id":"5a68bd544f1c1b86268b61c3","slug":"131516813652-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन टूटने से पांच घंटे ठप रहे जल संस्थान के पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन टूटने से पांच घंटे ठप रहे जल संस्थान के पंप
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बिजली आपूर्ति भंग हो जाने से कोसी स्थित मटेला पंप हाउस में सुबह पांच बजे से दस बजेे तक पंप नहीं चल सके। जिससे बुधवार को नगर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप रही। बताया जा रहा है कि मटेला के पास पंप हाउस को जाने वाली विद्युत लाइन में पेड़ की शाखाएं गिर जाने से तार टूट गए थे। जिससे पांच घंटे तक पेयजल सप्लाई का काम बंद रहा।
बुधवार सुबह तेज हवा के कारण कोसी मटेला स्थित जल संस्थान के पंप हाउस को जाने वाली विद्युत लाइन में पेड़ की शाखाएं गिर गई थीं। जिससे सुबह पांच बजे से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से पंप हाउस भी नहीं चले। लाइन ठीक होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
इसमें करीब पांच घंटे का समय लग गया। इधर पंप नहीं चलने से बुधवार को नगर के एडम्स फीडर से पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, रानीधारा, गोलना कर ड़िया, मकेड़ी आदि जगहों पर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केसी खाती ने बताया कि विद्युत आपूर्ति भंग हो जाने से सुबह दस बजे तक पंप ठप रहे। विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद नगर के पेयजल टैंकों में पानी सप्लाई का काम शुरू कर दिया गया है।