फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मार्च तक पूर्व की शर्तों पर चलती रहेगी हार्ट केयर यूनिट

मार्च तक पूर्व की शर्तों पर चलती रहेगी हार्ट केयर यूनिट

Sat, 23 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मार्च तक पूर्व की शर्तों पर चलती रहेगी हार्ट केयर यूनिट
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से स्थापित हार्ट केयर सेंटर का अनुबंध फिलहाल मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। इस आशय का पत्र नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट को मिल चुका है। सरकार के इस फैसले के बाद हार्ट केयर यूनिट के बंद होने का खतरा फिलहाल टल गया है। उधर नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के वेतन के बकाये का भुगतान हो जाने पर हार्ट केयर यूनिट को तीन माह तक के लिए संचालित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सीईओ डा.ओपी यादव के बीच अल्मोड़ा में कार्डिएक यूनिट खोलने के लिए करार हुआ था। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने करार के मुताबिक पूरे साल कार्डिएक यूनिट में दो हृदय रोग विशेषज्ञ समेत सात कर्मचारियों की तैनाती की थी। मशीनें और अस्पताल आदि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जबकि डॉक्टरों और अन्य स्टाफ का वेतन राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाना था, लेकिन पिछले करीब 10 माह के वेतन का भुगतान रुक जाने और करार आगे नहीं बढ़ाए जाने से नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने सरकार को पत्र लिखकर 20 दिसंबर से अपना स्टाफ वापस बुलाने का निर्णय ले लिया था। जिससे हार्ट केयर यूनिट के बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी। इस संबंध में बीते 14 दिसंबर को अमर उजाला में प्रमुखता से खबर छपने के बाद लोगों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया था। तब जाकर स्थानीय सत्ता से जुड़े जनप्रतिनिधि और शासन के अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


काफी विचार-विमर्श के बाद प्रदेश शासन ने नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के साथ करार को फिलहाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। इधर नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. ओपी यादव ने बताया करार को तीन माह के लिए बढ़ाने के संबंध में शासन का पत्र मिल चुका है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और स्टाफ के वेतन का पिछले साल का करीब 1.25 करोड़ रुपये बकाए का 31 दिसंबर तक भुगतान कर दिए जाने पर हार्ट केयर यूनिट को एक जनवरी से आगामी मार्च तक संचालित करने के लिए वह तैयार हैं। इस संबंध में शासन के पत्र का जवाब दे दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन के अधिकारियों ने बकाए का भुगतान आगामी चार-पांच दिनों में करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed