फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   130 youth registered in employment fair

रोजगार मेले में 130 युवाओं ने कराया पंजीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
130 youth registered in employment fair
अल्मोड़ा। सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित ग्रामसभा सुनौली में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 130 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इनका अब ऑनलाइन साक्षात्कार होगा। कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सुनौली ग्राम पंचायत में सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से आयोजित रोजगार मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रिसर्च फैलो चेतना ने युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार के अधीन सरकारी पदों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश बिष्ट ने उद्योग केंद्र की संचालित योजनाओं की जानकारी दी। रोजगार मेले में स्क्लि इंडिया की ओर से मारुति उद्योग और अशोका लीलैंड में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के चलते सभी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर प्रधान मीना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सिंह, स्किल इंडिया की वंदना साह, हेम पांडे, संजय बवाड़ी, जीवन भट्ट, भुवनेश कांडपाल, गोविंद सिंह बिष्ट, हर सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed