{"_id":"5c50925cbdec220a742da4d5","slug":"121548784220-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन प्रशासन द्वारा सुध नहीं लेने पर आल्पस कर्मियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन प्रशासन द्वारा सुध नहीं लेने पर आल्पस कर्मियों में रोष
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आल्पस कर्मियों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शासन प्रशासन स्तर पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने से कार्मिकों में रोष है। धरना स्थल पर हुई सभा में कर्मियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। कांग्रेस ने आंदोलन को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की बात कही।
छह माह का वेतन देने, आल्पस कंपनी को पुन: संचालित करने और फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित आल्पस कर्मचारियों ने गांधी पार्क में आमरण अनशन जारी रखते हुए सरकार और प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। कर्मियों ने कहा कि उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुध लेने नहीं आ रहा है।
इधर मंगलवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अनशन पर अशोक साह और शंकर सिंह बैठे रहे। जबकि धरना स्थल पर मंजू बिष्ट, दीपा तिवारी, ममता गुरुरानी, चंद्रा, शीला साह, ममता भंडारी, नंदी, हेमा नयाल, कविता साह, गंगा बिष्ट, इंदू, गीता बिष्ट, घनश्याम जोशी, पूरन भंडारी, बसंत सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।