{"_id":"5b3e56b24f1c1bbd248b49f3","slug":"121530812082-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं होने से पालिका के स्वच्छकारों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं होने से पालिका के स्वच्छकारों में नाराजगी
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ की जिला और शाखा कार्यकारिणी की बैठक में वक्ताओं ने छह सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर दस जुलाई से पालिका में धरना देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष राजपाल पवार ने कहा कि कर्मचारियों की छह सूत्री समस्याओं को लेकर संगठन ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका और जिला प्रशासन को मांग पत्र भेजा था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। वक्ताओं ने कहा कि पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को देयकों का भुगतान नहीं हुआ है।
कई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के चार माह भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने दस जुलाई से पालिका में धरनने का एलान किया। कहा कि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष राजपाल पवार, शाखाध्यक्ष सुरेश केशरी, महासचिव राजेश टाक, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, संगठन सचिव दीपक चंदेल, उप सचिव दीपक सैलानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पवार आदि मौजूद थे।