{"_id":"5a64bf494f1c1b8c268b5a18","slug":"121516552009-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों को पहली तारीख को मिले वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों को पहली तारीख को मिले वेतन
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कार्मिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव पारित किए गए। कर्मचारियों को वेतन महीने की पहली तारीख में देने और कार्यशाला में पर्याप्त मात्रा में पार्ट्स, टायर उपलब्ध कराने की मांग की गई।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि डिपो कार्यशाला में पार्ट्स और नए टायरों का अभाव है। इस कारण वाहनों की मरम्मत आदि कार्य करने में कार्मिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि कर्मचारियों के देयक लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इस पर आक्रोश जताते हुए जल्द देयकों के भुगतान करने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि डिपो कार्यशाला में कार्यरत तकनीकी संविदा चालक और परिचालकों को जल्द नियमित किया जाए। चेतावनी दी गई कि मार्च तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अप्रैल से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डिपो शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र आर्या और संचालन मंत्री सुरेश सिंह नेगी ने किया। बैठक में क्षेत्रीय सदस्य राम दत्त पपनै, प्रेम सिंह बिरोडिय़ा, अनूप जोशी, नरेंद्र सिंह ऐरी, आनंदी शुक्ला, चंदन सिंह, राज कुमार, राकेश कुमार, भगवती नेगी, भरत लाल टम्टा, तारा जोशी, महेंद्र लाल, टेक सिंह आदि मौजूद थे।