{"_id":"5a3e95cb4f1c1bcf6d8b5cdc","slug":"121514051019-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने चार जिलों में घाटे वाले 15 बीटीएस बंद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ने चार जिलों में घाटे वाले 15 बीटीएस बंद किए
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बीएसएनएल ने खर्चों की कटौती के लिए फिलहाल एसएसए क्षेत्र के अंतर्गत चार जिलों के 15 बीटीएस (टावर) बंद करने का फैसला किया करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इनमें पिथौरागढ़ जिले के आठ, बागेश्वर के चार, चंपावत के दो और अल्मोड़ा जिले का एक टावर है।
सहायक महाप्रबंधक सीसी रजवार ने बताया कि खर्चों में कटौती करने के लिए काफी कम ट्रैफिक वाले टावरों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इनमें पिथौरागढ़ जिले के लखतोली, चौड़ा, सारतोला, चहज, मनमानले, जीवल, डोर और सन्यूरा, बागेश्वर जिले में महरूरी, दोफाड़, हवनतोली, कांडा और चंपावत जिले में चौमेल, कुंड और अल्मोड़ा जिले में चौनडुंगरी स्थित बीटीएस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी टावरों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि इन 15 टावरों के बंद हो जाने से करीब 40 से 50 गांवों में बीएसएनएल का नेटवर्क बंद हो जाएगा।