फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   120 patients trated at camp

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 120 रोगियों का हुआ उपचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
120 patients trated at camp
ताड़ीखेत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पंजीकरण को पहुंचे रोगी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से यहां ताड़ीखेत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस मौके पर डॉक्टरों द्वारा 120 मरीजों का उपचार करने उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में 45 रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए ताड़ीखेत व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय बिष्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शिविर की सराहना की। कहा कि अमर उजाला के इस प्रयास से ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस नबियाल, डॉ. लता बिष्ट, डॉ. भानु प्रिया, डॉ. मोनिका आदि ने मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर मरीजों की शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलस्ट्रोल, यूरिक एसिड आदि की जांच के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मोबाइल लैब भी उपलब्ध कराई गई। मौसम खराब होने के बावजूद सुबह से ही मरीज शिविर में पहुंचने शुरू हो गए। ताड़ीखेत, तौड़ा, पथुली सहित तमाम दूर दराज के क्षेत्रों से मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस नबियाल ने भी शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इससे काफी लाभ मिलेगा। शिविर के आयोजन में युवा सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत भगत, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह नेगी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बासुलीसेरा में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
रानीखेत। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कल बग्वालीपोखर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासुलीसेरा में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में रक्त से संबंधित तमाम जांचें कराई जाएंगी। इसके लिए वहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed