{"_id":"6fde30e3368ecd6bf907ade5c05b4df7","slug":"12-km-of-roads-have-12-year-low-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 किमी सड़क बनाने को 12 साल भी पड़े कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 किमी सड़क बनाने को 12 साल भी पड़े कम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत 2004 में स्वीकृत 12 किमी लोधिया-चौमू मोटर मार्ग 12 साल में सिर्फ छह किमी बन सका है। मोटर मार्ग का निर्माण अधूरा होने से ग्रामीणों का सड़क का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण को आज भी तीन से चार किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क शीघ्र नहीं बनने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि 2004 में लोधिया-चौमू 12 किमी लंबा मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। 12 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब तक सिर्फ छह किमी ही सड़क बनी है। सड़क नहीं बनने से चौमू, कलसीमा, गंगापानी, सैज, भाटकोट, कुन्यूड़ा आदि गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सड़क के अभाव में ग्रामीणों को नजदीकी स्टेशन पहुंचने के लिए तीन से चार किमी पैदल चलना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग और बीमार लोगों को काफी दिक्कत होती है। कई बार गंभीर रूप से बीमार रोगी सड़क में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क शीघ्र नहीं बनी तो ग्रामीण जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 2017 में ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। वहां उप प्रधान बहादुर सिंह, तुलसी देवी, भावना देवी, सथुली देवी, सुरेश सिंह, भगवती देवी, प्रताप राम, दीवान सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।