फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   12 Carton Liquor Seized

रानीखेत में पुलिस ने 12 पेटी अवैध शराब के साथ दो धरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
12 Carton Liquor Seized
अवैध शराब के साथ कोतवाली में आरोपी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुलिस ने दो स्थानों से शराब की 12 पेटियां बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 60 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस ने यहां तिरंगा चौराहे के पास वृहद चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार पाली गनियद्योली निवासी हरीश सिंह पर शक होने पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से शराब की दो पेटियां बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 60 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। बाद में फिर सूचना मिली कि निकटवर्ती थपला गांव में महेंद्र सिंह के पास अवैध शराब है। पुलिस ने दबिश देकर घर की तलाशी ली। महेंद्र सिंह के घर से शराब की साढ़े नौ पेटियां मिलीं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बागेश्वर और कपकोट में 27 बोतलें पकड़ीं
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने दो लोगों से शराब की कुल 27 बोतलें बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खाईबगड़ के पास से ग्राम वाछम निवासी आन सिंह (45) को शराब की 13 बोतलों के साथ पकड़ा। वहीं, एक अन्य आरोपी खाईबगड़ रोड से कविंद्र सिंह (53) निवासी झोपड़ा को 14 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed