{"_id":"ee95842ec9da2de97bf821754be1d43a","slug":"11th-death-anniversary-remembered-former-legislator-bisht-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक बिष्ट को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक बिष्ट को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य रहे रानीखेत के पूर्व विधायक स्व. जसवंत सिंह बिष्ट को ग्यारहवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर उत्तराखंड की दशा और दिशा पर आयोजित गोष्ठी में उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य के नियोजित विकास के लिए सशक्त आंदोलन जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में विधायक जसवंत सिंह बिष्ट का अहम योगदान है। 1980 में पहली बार विधायक बनने के बाद स्व. बिष्ट ने राज्य की अवधारणा को लेकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव के रूप में रखा।
विज्ञापन
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी विचारक स्व. बिष्ट सरलता और सादगी पसंद थे। उन्होंने सदैव ही जनांदोलन के माध्यम से मिशाल कायम की।
वक्ताओं ने कहा कि अलग राज्य बनने के डेढ़ दशक बाद भी उत्तराखंड का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा है।
स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। राज्य के समग्र विकास के लिए सकारात्मक पहल पर जोर दिया। अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी पान सिंह रावत और संचालन मनोहर बिष्ट ने किया।
इस मौके पर पुष्कर पाल, मनोहर सिंह, चारु तिवारी, प्रताप शाही, दिनेश तिवारी, राधारमण उप्रेती, गंगा पंचोली, नारायण सिंह, मनीष सुंदरियाल, हीरा सिंह राणा, रतन कड़ाकोटी, जानकी जोशी, राकेश बिष्ट, लक्ष्मी दत्त नैनवाल, प्रेम गिरि, अमर सिंह, प्रयाग शर्मा, कुबेर कड़ाकोटी आदि ने विचार रखे।