फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आधुनिक तकनीक से खेती कर उत्पादन बढ़ाएं

आधुनिक तकनीक से खेती कर उत्पादन बढ़ाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से खेती कर उत्पादन बढ़ाएं
अल्मोड़ा। सहकारी संस्था इफको की ओर से चौखुटिया में किसान सभा का आयोजन किया गया। इफको के क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने किसानों से परंपरागत कृषि के तरीकों को छोड़कर आधुनिक तकनीक से खेती करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कृषकों से जैविक उत्पाद एनपीके कनसोटिया, सागरिका (समुद्री घास) के लाभ और उपयोग की विधि बताई। उन्होंने कहा कि एनपीके कनसोटिया के 250 मिली की कीमत 43 रुपये है। वहीं सागरिका 250 मिली की कीमत 135 रुपये है और इनका 20-20 नाली भूमि में उपयोग किया जा सकता है। इन उर्वरकों के प्रयोग से कृषक की खेती की लागत कम होगी।
विज्ञापन


इंडियन फार्म फारेस्ट्र डेवलपमेंट कोआपरेटिव के परियोजना समन्वयक ने आजीविका परियोजना द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जय भूमिया बाबा स्वायत्त सहकारिता भगोती के दीपक शर्मा ने सहकारिता संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इफको की ओर से सागरिका, जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक 18-18 किसानों को वितरित किए गए। इस मौके पर पार्वती देवी, चंदन सिंह, कला देवी, कमला बिष्ट आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed