फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नगरपालिका चिलियानौला की झाड़ियों में तेंदुए ने बनाया अड्डा

नगरपालिका चिलियानौला की झाड़ियों में तेंदुए ने बनाया अड्डा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चिलियानौला की झाड़ियों में तेंदुए ने बनाया अड्डा

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवगठित चिलियानौला नगर पालिका अस्तित्व में तो आ गई, लेकिन मोटर मार्ग से दूर वाले वार्डों में अभी तक सफाई व्यवस्था के इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई वार्डों में बड़ी बड़ी झाड़ियों को तेंदुओं ने अड्डा बनाया हुआ है। शाम होते हुए तेंदुए की गर्जना से इन इलाकों में दहशत फैल जाती है। हालांकि सड़क वाले वार्डों में सफाई भी होती है और कूड़ा भी उठता है, लेकिन कई वार्ड जो सड़क सुविधा से वंचित हैं, वहां अभी तक व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं। जिससे लोगों में नगरपालिका के प्रति आक्रोश भी फैल रहा है।
2016 में घोषित चिलियानौला नगर पालिका इस बार अस्तित्व में आई, 1800 मतदाताओं में कुल सात वार्ड बनाए गए हैं, इनमें से वार्ड नंबर छह, तीन, पांच आदि इलाके सड़क की पहुंच से अभी तक दूर हैं, इन वार्डों में सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, गधेरों में बड़ी बड़ी झाड़ियां उग चुकी हैं, इन झाड़ियों को तेंदुओं अपना अड्डा बनाकर रखा हुआ है। आसपास लोग रहते हैं, शाम होते ही यहां तेंदुए गरजने शुरू हो जाते हैं, जिसके चलते लोग भयभीत हो जाते हैं। स्थानीय वार्ड वासियों का कहना है कि नगरपालिका से कई बार इन झाड़ियों को साफ करने के लिए कह दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। दरअसल, नवगठित पालिका ने यहां ठेकेदार को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन ठेकेदार के लोग निचले इलाकों में सफाई के लिए नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन





इस संबंध में शिकायत मिल गई है, शीघ्र ही नगर पालिका की तरफ से इस तरह की झाड़ियों को साफ करने के लिए अभियान चलाया जाएगा और सफाई भी कराई जाएगी।- संजय कनवाल, ईओ नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed