{"_id":"5b92be4b867a557eaf186b71","slug":"11536343627-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यालढूंगा बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यालढूंगा बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को भतरौंजखान से कुछ दूर स्यालढूंगा में हुई जीएमओ की बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर रानीखेत के नागरिक अस्पताल में भर्ती तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
बता दें कि रामनगर से कर्णप्रयाग जा रही जीएमओ की बस भतरौंजखान से करीब तीन किमी दूर स्यालढूंगा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। इधर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि संभागीय परिवहन अधिकारी भी घटना स्थल का मुआयना कर चुके हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी जाकर घायलों का हाल पूछा। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों से घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही शासन से घायलों के इलाज के समुचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए गए हैं।