{"_id":"5b5b66444f1c1bb24b8b5630","slug":"11532716612-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में अगले माह जिले का पहला कोल्ड स्टोरेज स्थापित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में अगले माह जिले का पहला कोल्ड स्टोरेज स्थापित होगा
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के किसान अब फलों और सब्जियों की बाजार में बेहतर कीमत ले पाएंगे। जिले का पहला दो टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज चौखुटिया मंडी में अगले माह स्थापित हो जाएगा। यहां धान कुटाई और गेहूं की पिसाई की मशीनें भी लगेंगी।
चौखुटिया का पूरा क्षेत्र खासा उपजाऊ है और यहां धान, गेहूं आदि के अलावा आलू, टमाटर, शिमला मिर्च सहित कई सब्जियां बहुतायत होती हैं। विपणन की ठीक व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को उनकी उपज की सही कीमत नहीं मिल पा रह है। इस समस्या के समाधान के लिए उत्तराखंड मंडी परिषद ने विपणन की व्यवस्था के लिए चौखुटिया में एक बड़ा केंद्र स्थापित किया है। उत्तराखंड मंडी परिषद के निदेशक धीराज सिंह गर्बयाल ने बताया कि आजीविका सहयोग परियोजना के माध्यम से हाट बाजार स्ािपित करने और कुटाई-पिसाई मशीन लगाने की योजना है। जल्द ही कोल्ड स्टोरेज यहां बना दिया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए वहां सप्ताह में हाट बाजार भी लग रही है।
आजीविका सहयोग परियोजना के प्रभारी परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि अगस्त माह के अंत तक चौखुटिया मंडी में दो टन की क्षमता का कोल्ड स्टोरेज स्थापित कर दिया जाएगा। कोल्ड स्टोर में कुछ दिन तक आलू, टमाटर, शिमला मिर्च के अलावा फल आदि का भंडारण किया जा सकेगा। यह जिले का पहला कोल्ड स्टोरेज होगा। जिले में राज्य बनने से पहले कोसी के निकट मटेला में उद्यान विभाग के माध्यम से एक बड़ा कोल्ड स्टोर बनाया गया था जो निर्माण के समय से ही विवादों में रहा और कुछ दिन बाद बंद कर दिया गया।