{"_id":"5b2008e54f1c1bb16e8b784d","slug":"11528826085-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की सर्वे में तोली गांव के आबादी क्षेत्र को वंचित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की सर्वे में तोली गांव के आबादी क्षेत्र को वंचित करने का आरोप
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत टटिक-तोली-तल्ला तोली मार्ग के सर्वे में तोली ग्राम पंचायत के आबादी क्षेत्र को शामिल नहीं करने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को ज्ञापन देकर कहा है कि इससे करीब एक हजार आबादी यातायात से वंचित हो जाएगी।
उन्होंने गांव के मध्य से होकर सड़क निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क निर्माण में तोली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की भूमि कट रही है, लेकिन गांव के आबादी क्षेत्र से सड़क का सर्वे नहीं किया गया है।
आबादी क्षेत्र से काफी दूरी पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसे करीब एक हजार की आबादी यातायात से वंचित हो जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएमजीएसवाई द्वारा किए गए सर्वे में तोली ग्राम पंचायत के आबादी क्षेत्र को वंचित किया गया है, जबकि सड़क निर्माण में ग्रामीणों की कृषि भूमि कट रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभिंयता और जिलाधिकारी को ज्ञापन दे दिए गए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मार्ग के सर्वे पर आपत्ति जताते हुए सड़क निर्माण में भूमि काटने का विरोध किया है। उन्होंने एलान किया है कि तोली, भूल्यूड़ा, खरसू के काश्तकार अपनी भूमि सड़क निर्माण के लिए नहीं देंगे। अन्यथा आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में तोली के ग्राम प्रधान पीएस डसीला, इंदर सिंह डसीला, पूरन सिंह, गोविंद सिंह, प्रताप सिंह डसीला, दीवान राम, किशन सिंह, बलवंत कुमार, चंदन डसीला आदि शामिल हैं।