फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्व. कनवाल मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

स्व. कनवाल मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Mon, 16 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्व. कनवाल मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन और मेहरा स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित स्व. किशन कनवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता स्टेडियम में शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में कनवाल ब्रदर्स ने जैफ किंग को पराजित किया।
विज्ञापन


पहला मैच कनवाल ब्रदर्स और जैफ किंग के बीच हुआ। कनवाल ब्रदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जिसमें राहुल ने 36, अजय ने 33 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


जैफ किंग की ओर से मनीष ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैफ किंग की टीम 126 रन पर आउट हो गई। राजेश ने 28 और मोहित ने 20 रन बनाए। कनवाल ब्रदर्स के देवेंद्र ने चार और विक्की ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र कनवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच व्यापार मंडल ए और मुनस्यारी ब्वाइज के मध्य हुआ। टॉस जीतकर व्यापार मंडल ने बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 255 रन बनाए। प्रदीप कार्की ने 25 गेंदों में 66, सागर रावत ने 27 गेंदों में 66 और पंकज बिष्ट ने 51 रन बनाए। मुनस्यारी ब्वाइज की टीम 66 रन पर सिमट गई। व्यापार मंडल के गेंदबाज देवेंद ने तीन, देवेंद्र परिहार और प्रदीप कार्की ने दो-दो विकेट लिए।


अंपायर राजेंद्र राणा, सागर ढ़ैला, क्षितिज, धीरज, स्कोरर अजय टम्टा, लोकेश तिवारी, उद्घोषक सुशील साह, राजेंद्र तिवारी, गोविंद मटेला थे। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, आबिद अली, दीवान नेगी, विनीत बिष्ट, सभासद हेम तिवारी, सौरभ वर्मा, अंकित पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed