फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Mon, 19 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी विभागीय अधिकारियों को जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि को दस मार्च से पूर्व खर्च करने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में हुई जिला योजना की बैठक में उन्होंने कहा कि जो विभाग समय पर धनराशि व्यय नहीं करेगा उस बजट को अन्य विभाग को दे दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी के बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर सीडीओ को वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत जिले में कुल 5249.13 धनराशि अनुमोदित हुई थी। जिसमें से शासन स्तर से 3725.92 रुपये अवमुक्त हुआ था। जिला स्तर से 2925.28 धनराशि अवमुक्त की गई। अवमुक्त के सापेक्ष अब तक कुल धनराशि 2582.96 व्यय हो चुकी है। अब तक 69.32 प्रतिशत राशि खर्च की गई है। उन्होंने राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजना, बाह्य सहायतित योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 20 सूत्रीय कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि विभाग ए श्रेणी में आने के लिए अभी से लक्ष्य पूरा करने में जुट जाएं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति पेंशन, विधवा पेशन योजना में स्वीकृत राशि को लाभार्थियों को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल विकास विभाग के सी श्रेणी और पीएमजीएसवाई डी श्रेणी में होने पर अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी के बैठक में अनुपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी को वेतन रोकने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर पर भी समीक्षा कर व्यय समय से करें। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, अर्थ संख्या अधिकारी जीएस कालाकोटी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.निशा पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed