{"_id":"5a83177b4f1c1bb1208b8f7a","slug":"11518540667-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया दे दो नहीं तो आज कट जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया दे दो नहीं तो आज कट जाएगी बिजली
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अगर आप ने बिजली बिल जमा नहीं किया है तो आज आपके यहां की बिजली कट जाएगी। पूर्व में नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों से बिजली विभाग बुधवार को वसूली करेगा। बिजली विभाग को बकाएदारों से दो करोड़ 85 लाख रुपये वसूलने हैं। अभियान के दौरान जो भी बकाया जमा नहीं करेगा उसके घर की या विभाग की बिजली बुधवार को काट दी जाएगी।
दरअसल बिजली विभाग ने कुछ दिन पूर्व बकाएदारों के खिलाफ अभियान छेेड़ते हुए 51 सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया था। इसके अलावा काफी संख्या में निजी विभाग और घरेलू उपभोक्ता भी हैं जिन्होंने बकाया जमा नहीं किया है उनको भी चेतावनी दी गई थी।
मंगलवार को अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंता राजस्व विभाग, अवर अभियंता और सभी उपखंड अधिकारियों की बैठक ली और बकाएदारों से वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने 14 फरवरी से सभी बकाएदारों से वसूली करने और बकाया जमा नहीं करने वालों की बिजली काटने के निर्देश दिए। मालूम हो कि अल्मोड़ा विद्युत खंड में शामिल सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना में करीब 60 हजार बिजली कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में 51 सरकारी विभाग ऐसे हैं जिन्होंने डेढ़ साल से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इनमें सबसे ज्यादा बकाया 2.50 करोड़ जल संस्थान का है। शिक्षा विभाग का 40 लाख, पालिका का 61 लाख, बीएसएनएल का 7.50 लाख, स्वास्थ्य विभाग का आठ लाख और पुलिस का 2.50 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा निजी तौर पर भी कई लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं कराया है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि बकाएदारों को पूर्व में नोटिस देने के बाद भी विभाग और कई निजी स्वामियों ने बकाया जमा नहीं कराया है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम बकाएदारों से वसूली करेगी। इस दौरान जो भी उपभोक्ता या विभाग बकाया नहीं देगा उसकी बिजली काट दी जाएगी।