फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छुट्टी पर घर आए पीएसी के एसआई की हार्ट अटैक से मौत

छुट्टी पर घर आए पीएसी के एसआई की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आए पीएसी के एसआई की हार्ट अटैक से मौत
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। छुट्टी पर घर आए आईआरबी के 52 वर्षीय सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को पुलिस सम्मान के साथ स्थानीय गौरेश्वर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तहसील सोमेश्वर के बाबरी सुनारी गांव निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र सिंह जलाल पुत्र शेर सिंह आईआरबी प्रथम पीएसी रामनगर में एसआई पद पर तैनात थे। वह गत पांच अगस्त को छुट्टी पर गांव में वृद्धा मां से मिलने आए थे। छह अगस्त को दोपहर बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें सोमेश्वर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को पुलिस सम्मान के साथ स्थानीय गौरेश्वर श्मशानघाट पर एसआई राजेंद्र सिंह जलाल की अंत्येष्टि कर दी गई है। चिता को उनके पुत्र पंकज जलाल ने मुखाग्नि दी। अल्मोड़ा से आई पुलिस की टुकड़ी और सोमेश्वर पुलिस ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनकी शवयात्रा में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed