फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   113 checks of 3 lakh rupees of CM relief fund distributed

चौहान ने ग्राम पंचायत नौगांव और कनारीछीना में लगाई चौपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
113 checks of 3 lakh rupees of CM relief fund distributed
सअल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत नौगांव और कनारीछीना में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्राम पंचायत मंगलता, नौगांव, बूंगा, हटोला, कूनखेत आदि गांव के जरूरतमंद गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत तीन लाख रुपये राशि के चेक 113 लोगों को बांटे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां ग्रामीणों को दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की राशि दी जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क समेत अन्य समस्याएं उठाईं। चौहान ने मौके से ही विभागीय अधिकारियों से समस्याओं को लेकर वार्ता की और समाधान के निदेश दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने मंगलता में सीसी मार्ग, शिशु मंदिर जमराड़ी में फर्नीचर आदि के लिए तीन लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री मंगल रावत, ग्राम प्रधान धीरज सिंह, ग्राम प्रधान गोपाल राम लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह, पप्पू बानी, पप्पू लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, नारायण सिंह, उमेश पांडे, जगत सिंह, कमलेश नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed