फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाएं काश्तकार

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाएं काश्तकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाएं काश्तकार
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए काश्तकारों को जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने काश्तकारों से कहा कि फसलों की सिंचाई के लिए सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाएं। इससे पानी सीधे जहां पौधों और पेड़ों की जड़ों तक पहुंचता है वहीं पानी की भी बचत होती है।
विज्ञापन


उद्यान निदेशालय चौबटिया के उप निदेशक उमा शंकर सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा फव्वारा और ड्रिप सिंचाई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न सूक्ष्म सिंचाई तकनीक बागवानी और कृषि के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन


अपर उद्यान अधिकारी राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून अरुण पांडे ने ड्रिप, फव्वारा , सूक्ष्म, मिनी, पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के बारे में बताया। जीबी पंत विवि पंतनगर के पीएफडीसी के प्रमुख अन्वेषक डॉ. पीके सिंह ने कहा कि किसान आधुनिक तकनीकों से खेतों की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तकनीक से पानी की भी बचत होती है। मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत काश्तकारों को अनुदान भी दिया जा रहा है। इस मौक पर विशेषज्ञों ने काश्तकारों की शंका का भी समाधान किया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए काश्तकारों के भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed