{"_id":"5a8316a34f1c1bca798b9703","slug":"111518540451-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में मोदी के भाषणों के अलावा कुछ नहीं मिला: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में मोदी के भाषणों के अलावा कुछ नहीं मिला: रावत
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
harish rawat
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। मोहनरी स्थित अपने पैतृक घर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक मुलाकात में कहा कि लोग केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यों से काफी परेशान हैं। केंद्र सरकार ने चार वर्षों में लोगों को प्रधानमंत्री के भाषणों के अलावा कुछ नहीं दिया है। जो सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने के नाम से केंद्र में सत्तासीन हुआ थी आज यह सरकार राफेल डील के कारण खुद ही विवादों में आ गई है।
रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार वर्ष के कार्यकाल में पूरे देश ने भरपूर सहयोग दिया। लोगों को उम्मीद थी कि मोदी सरकार देश के विकास के लिए कुछ नया करेगी, लेकिन इतने बड़े जनसमर्थन के बाद भी जब यह सरकार चार साल तक कुछ नहीं कर पाई। जिससे लोगों का विश्वास उससे उठ गया है।
उन्होंने कहा गांव-गांव में डिजिटल इंडिया को स्थापित करने के लिए जिस तरह से केंद्र सरकार ने प्रचार किया। उसी से प्रभावित होकर युवा पीढ़ी ने लाखों रुपये बैंको से कर्ज लेकर कारोबार स्थापित किया था लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से युवाओं के सपने साकार नहीं हो सके हैं। इधर क्षेत्र के युवाओं ने पूर्व सीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जगदीश जोशी, हरीश ध्यानी, महिपाल सिंह, करन करगेती, शशि भूषण, अजय, मनोज सिंह रजवार, राधा बिष्ट, उर्मिला देवी आदि थे।