फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सोली गांव में शौचालय बनाए जाएं

सोली गांव में शौचालय बनाए जाएं

Wed, 10 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
सोली गांव में शौचालय बनाए जाएं
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत डढरिया के तोक सोली में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने जन समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को बताया कि सोली गांव में अधिकांश लोगों के शौचालय नहीं बने हैं। साथ ही मनरेगा के तहत कोई काम नहीं कराया गया है। कई लोगों की वृद्धा अवस्था, विधवा पेंशन रुूकी पड़ी है। गांव में विद्युत पोल जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। इससे आए दिन खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि झुपुली देवी पत्नी हीरा सिंह को पिछले एक साल से पेंशन नहीं मिली है। माधव सिंह पुत्र मुसाल सिंह को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। माधव सिंह जीर्ण शीर्ण मकान में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन नहीं मिला है। गांव में सड़क नहीं पहुंचने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को सोली गांव में मनरेगा के तहत कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में सभी परिवारों को शौचालय का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक हंसा दत्त सत्यवली, ग्राम विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पुरोहित, ग्राम रोजगार सेवक सुंदर वर्मा, मनरेगा अधिशासी अभियंता आनंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed