{"_id":"5a32af454f1c1b95188b9c17","slug":"111513271109-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सड़क किनारे से हटवाए मिट्टी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सड़क किनारे से हटवाए मिट्टी के ढेर
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर ब्राइट एंड कॉर्नर से लोधिया तक सड़क पर मिट्टी के ढेर लगने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोनिवि के कर्मचारियों से जेसीबी मशीन द्वारा सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर हटवाए।
पिछले काफी समय से नगर की मुख्य सड़कों के किनारे मिट्टी फेंकी जा रही थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ब्राइट एंड कॉर्नर से लेकर लोधिया तक सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसमें यह बताया था कि मिट्टी के ढेर लगे होने से सड़क संकरी होती जा रही है और दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया और एसडीएम विवेक राय ने लोनिवि के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जेसीबी के जरिए ब्राइट एंड कॉर्नर, होटल मैनेजमेंट और लोधिया में सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर हटाए गए।