{"_id":"5a22defd4f1c1b68678bf772","slug":"111512234749-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी में कृष्ण अवतार की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी में कृष्ण अवतार की कथा सुनाई
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकुना स्थित प्रसिद्ध गोलज्यू देवता मंदिर में चल रहे 22 दिवसीय कुमाऊंनी जागर में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को जागर गायक मोहन सिंह बोरा ने कुमाऊंनी भाषा में भगवान कृष्ण अवतार की कथा सुनाई। इस मौके पर कुमाऊंनी झोड़े भी गाए गए।
मंदिर के पुजारी खष्टी दत्त पांडे और दीपक पांडे ने बताया कि पांच दिसंबर को मंदिर में विशेष पूजा कर जागर संपन्न होगा। इस मौके पर भंडारा भी होगा। मंदिर में हर तीसरे साल जागर लगता है। मनोकामना पूरी होने पर दूर-दूर से लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं। खासकर गांव की विवाहित बेटियां हर साल जागर में पहुंच कर अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूजा करती हैं। मान्यता है कि यदि निसंतान दंपति विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा करती हैं तो उन्हें अवश्य संतान प्राप्ति होती हैं।
इस मौके पर भजन-कीर्तन भी हुए। इससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महिलाओं ने कुमाऊंनी झोड़ा की शानदार प्रस्तुति दी। पूर्व प्रधान जानकी देवी ने अधिक से अधिक लोगों से भंडारे में पहुंचने का आह्वान किया है। जागर सुनने बरम, कनोली, सैनोली, नौगांव, डुंगरा, फल्याट, भनोली, जमाड़, मूलाकोट, कुंज आदि स्थानों से लोग पहुंच रहे हैं।