फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पार्टी संगठन की मजबूती को काम करें कार्यकर्ता: पिलख्वाल

पार्टी संगठन की मजबूती को काम करें कार्यकर्ता: पिलख्वाल

Tue, 17 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पार्टी संगठन की मजबूती को काम करें कार्यकर्ता: पिलख्वाल
अल्मोड़ा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर भव्य स्वागत किया। इससे बाद पार्टी कार्यालय में हुए अभिनंदन कार्यक्रम में पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृतक दल के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने पिलख्वाल के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल और रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने प्रदेश संगठन का आभार जताया। पार्टी नेता राजीव गुरुरानी ने पिलख्वाल को भाजपा संविधान की पुस्तक भेंट की और कुमाऊंनी में जिलाध्यक्ष के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. एसएस पथनी, हरीश पंत डा. जगत सिंह बिष्ट, डा. गोपाल नयाल, अजीत कार्की, अरविंद बिष्ट, रवि रौतेला, चंदन लाल टम्टा, विक्रम शाही, महेश नयाल, शैलेंद्र साह, विनीत बिष्ट, भुवन भाष्कर राठौर, डा. प्रवीण बिष्ट, नरेश वर्मा, धर्मेंद्र बिष्ट, विपिन भट्ट, गोपाल जीना के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed