{"_id":"598602774f1c1b5f418b46ef","slug":"111501954679-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के आधार कार्ड बना कर 31 तक खातों से संबद्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के आधार कार्ड बना कर 31 तक खातों से संबद्ध कराएं
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलछीना भैसियाछाना में प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी तथा उप शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) हरीश सिंह रौतेला ने कहा कि 31 अगस्त तक स्कूलों में सभी छात्रों के आधार कार्ड बना उनके बैंक खातों से संबद्ध कराना अनिवार्य है। शासन ने इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग को नोडल एजेंसी नामित किया है।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति, गणवेश, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, आरटीई के अंतर्गत स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों का आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है। बताया कि स्कूलों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए चयनित जीआईसी नौगांव रीठागाड़ के कक्षा आठ से 30 बच्चे और राज्य स्तरीय उपलब्धि सर्वेक्षण में ब्लॉक के सभी स्कूलों के कक्षा चार से 7वीं के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत ओएनजीसी द्वारा प्रत्येक स्कूल को बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में उप शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) तारा सिंह, प्रधानाचार्य सुशीला बोरा, बीआर आर्या, मोहन चंदोला, गिरीश टम्टा, वीरेंद्र बिष्ट, डॉ. कैलाश डोलिया, हरीश बनाई, ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला, संकुल समन्वयक हरीश ढैला, संकुल समन्वयक अनीता गोस्वामी आदि थे।
सीएम नौ को छात्रों से सीधा संवाद करेंगे
उप शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) हरीश सिंह रौतेला ने बताया कि नौ अगस्त को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए विकासखंड मुख्यालय में स्थित स्वान केंद्र के जरिए संवाद कराने का प्रयास किया जा रहा है।