{"_id":"642f0e21b5817888a404af9e","slug":"11130-candidates-will-appear-for-forest-guard-exam-in-53-centers-in-almora-almora-news-c-8-1-104753-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 53 केंद्रों में 11,130 अथ्यर्थी देंगे वन आरक्षी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 53 केंद्रों में 11,130 अथ्यर्थी देंगे वन आरक्षी की परीक्षा
Thu, 06 Apr 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से बैठक लेते एडीएम सीएस मर्तोलिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में 53 परीक्षा केंद्रों में 11,130 अथ्यर्थी वन आरक्षी भर्ती की परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू होगी।
रविवार को आयोजित होने वाली वन आरक्षी परीक्षा की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में एडीएम सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने परीक्षा के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को समय पर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्र में बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। सभी केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एडीएम ने बताया कि परीक्षा के लिए अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर और द्वाराहाट में 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 11130 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट समेत आयोग के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।