फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   110 samples investigated on the first day of RTPCR machine

आरटीपीसीआर मशीन से पहले दिन हुई 110 सैंपलों की जांच,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
110 samples investigated on the first day of RTPCR machine
अल्मोड़ा। बेेस अस्पताल अल्मोड़ा में अत्याधुनिक जांच लैब शुरू हो गई है। सोमवार को लैब में आरटीपीसीआर मशीन के माध्यम से 110 कोरोना जांच की गई। जिले भर के विभिन्न ब्लॉकों से जांच के लिए सैंपल लिए गए। जांच लैब शुरू होने से पहाड़ के लोगों को अब इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

पहाड़ों में अब तक आरटीपीसीआर जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिससे कोरोना जांच के लिए सैंपल हल्द्वानी भेजे जाते थे। अल्मोड़ा जिले में भी मात्र ट्रूूनेट और रेपिड टेस्ट से ही मरीजों की जांच होती थी। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल बाहर भेजने से जांच रिपोर्ट के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था लेकिन सोमवार को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में आरटीपीसीआर मशीन से कोरोना जांच की व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बेस के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया कि पहले दिन सोमवार को 110 सैंपलों की जांच की गई। सुबह लमगड़ा, हवालबाग, भैंसियाछाना ब्लॉकों समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से लोगों के सैंपल लिए गए। अब पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिलों से भी सैंपल हल्द्वानी भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में जांच शुरू होने से हल्द्वानी की लैब का भी दबाव कम होगा। पीएमएस ने बताया कि फिलहाल सोमवार को अल्मोड़ा जिले के ही सैंपल लिए गए। अब अन्य जिलों के सैंपलों की भी जांच की जाएगी। मशीन से कोरोना जांच रिपोर्ट शत-प्रतिशत सटीक आती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मशीन से प्रतिदिन 300 जांचों का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed