फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   11 year Died in Tuesday Accidental Case

जालली दुर्घटना के घायल 11 वर्षीय बच्चे ने भी तोड़ा दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
11 year Died in Tuesday Accidental Case
दुर्घटनाग्रस्त बलेनो कार - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मंगलवार की देर शाम जालली के पास हुई कार दुर्घटना के घायल 11 वर्षीय बच्चे ने भी हायर सेंटर जाने से पूर्व रात्रि में ही दम तोड़ दिया। बच्चे के पिता और चाचा की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि मां दुर्घटना के दौरान कार से छिटक गईं। उन्हें अधिक चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

डहल गांव में चाचा की लड़की के विवाह समारोह में शामिल होने कार से गांव आ रहे देवेंद्र सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह बोरा, कविता बोरा और पारस कार में सवार होकर आ रहे थे। रानीखेत पार करने के बाद गांव से कुछ मीटर पहले ही कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में देवेंद्र और भूपेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि 11 वर्षीय पारस गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे राजकीय अस्पताल रानीखेत और फिर यहां से एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। उप राजस्व निरीक्षक इसरार अहमद ने बताया कि भवाली के पास जाते ही बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना से पूरे डहल गांव में मातम का माहौल है। कविता बोरा के सम्मुख दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया है, हालांकि लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। देवेंद्र और भूपेंद्र दोनों सगे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed