{"_id":"5ff711978ebc3e333b6f16d7","slug":"11-people-in-custody-almora-news-hld410201483","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दे रहे पालिकाध्यक्ष और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष समेत 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दे रहे पालिकाध्यक्ष और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष समेत 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल के निर्माण कार्यों की जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना देने पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी समेत ग्यारह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे कांग्रेस समेत अन्य संगठनों के लोग भड़क गए। उन्होंने चौघानपाटा में जिला प्रशासन का पुतला फूंका। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी एसपी कार्यालय भी गए और वहां भी उन्होंने धरना दिया। जन दबाव के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे बाद रिहासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया।
मल्ला महल में निर्माण कार्यों की जांच कराने और संरक्षण कार्य भारतीय पुरातत्व विभाग की देखरेख में कराने की मांग को लेकर समिति ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देने का एलान किया था। इसको देखते हुए पहले से ही प्रशासन ने वहां पुलिस बल तैनात किया था। समिति के सदस्य सुबह ग्यारह बजे कलक्ट्रेट में धरना देने पहुंचे। पुलिस ने साइलेंट जोन का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों से धरना नहीं देने को कहा, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और धरने पर बैठे गए। इस पर पुलिस ने पालिकाध्यक्ष और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस के वाहन में लोअर मालरोड होते हुए खगमरा स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया।
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की सूचना मिलने से कांग्रेस, किसान सभा, अखिल भारतीय महिला समिति समेत अन्य संगठनों के लोग भड़क गए। उन्होंने चौघानपाटा में जिला प्रशासन का पुतला फूंककर रोष जताया। केंद्र, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सभी को बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई। इसके बाद वह जुलूस लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठे गए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह के समझाने और सभी को रिहा करने की बात कहने पर प्रदर्शनकारी माने और धरना समाप्त किया। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए सभी लोगों को रिहा कर दिया। शाम को प्रदर्शनकारियों ने मालरोड में फिर जुलूस निकाल नारेबाजी की।
पटाल बाजार में लोहे के शेर के पास सभा कर प्रशासन के रवैये की निंदा की। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, परितोष जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, भूपेंद्र भोज, युकां प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडेय, सभासद सचिन आर्या, सुमित कुमार, पंकज कांडपाल, ललित सतवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, मंजुल मित्तल, धीरेंद्र गैलाकोटी, राजेंद्र बोरा, विपुल कार्की शामिल रहे।