फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गंभीर लापरवाही पर 108 एंबुलेंस का चालक और तकनीशियन निलंबित-हल्द्वानी

गंभीर लापरवाही पर 108 एंबुलेंस का चालक और तकनीशियन निलंबित-हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
गंभीर लापरवाही पर 108 एंबुलेंस का चालक और तकनीशियन निलंबित-हल्द्वानी
अल्मोड़ा/हल्द्वानी। पत्रकार अमित उप्रेती की गंभीर रूप से बीमार माता निर्मला उप्रेती को अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जाते वक्त जगह-जगह एंबुलेंस को रोकने के मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए 108 एंबुलेंस के राज्य प्रभारी मनीष टिंकू ने एंबुलेंस चालक दीपक डसीला और मेडिकल तकनीशियन सुमित तिवारी को निलंबित कर दिया है। अमर उजाला के शनिवार के अंक में ‘एंबुलेंस कर्मियों की संवेदनहीनता ने ले ली जान’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेने के बाद टिंकू ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि चोट लगने से घायल पत्रकार अमित उप्रेती की माता निर्मला उप्रेती को बृहस्पतिवार रात बेस अस्पताल लाया गया था और वहां से डॉक्टरों की सलाह पर 108 एंबुलेंस में उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया। आरोप है कि निर्मला उप्रेती की हालत नाजुक होने के बावजूद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने छड़ा के पास एंबुलेंस रोक ली और भोजन करने में आधा घंटा बिता दिया। उसके बाद भवाली जाकर वाहन के टायर में खराबी आने की बात कहने लगे। उनके इस रवैये से मरीज को हल्द्वानी पहुंचने में काफी विलंब हो गया, जिससे एसटीएच पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 108 एंबुलेंस में तैनात चालक और तकनीशियन की इस संवेदनहीनता को लेकर अल्मोड़ा के पत्रकारों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया था। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने भी इस मामले में सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


‘108’ का चालक और तकनीशियन निलंबित
लापरवाही पर कार्रवाई
अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर कार्रवाई
दोनों को देहरादून तलब किया और जांच बैठाई
108 एंबुलेंस के राज्य प्रभारी ने दी जानकारी

दोनों को निलंबित कर देहरादून तलब किया गया है। उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई के साथ ही उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। - मनीष टिंकू, राज्य प्रभारी 108 सेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed