फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: टम्टा

केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: टम्टा

Mon, 24 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: टम्टा
अल्मोड़ा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य अंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश प्रभारी राजू भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश में अनुसूचित जाति, पिछड़े और कमजोर वर्ग के लिए कार्य कर ही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सात मोर्चे हैं। एक वर्ष में चार बैठकें होना अनिवार्य है। बूथों को मजबूत बनाने को प्रत्येक मंडल अध्यक्ष पांच से सात बूथों की जिम्मेदारी लें। बूथ को मजबूत बनाने में अनुसूचित समाज के तीन पदाधिकारी रखे जाएं।
विज्ञापन


अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए काम करें। बैठक में मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन राम आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने विचार रखे। अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, संचालन महामंत्री गणेश आर्य और प्रमोद कुमार ने किया। बैठक में जिला मंत्री नंदन प्रसाद, भीम टम्टा, विमला नवींद्र, धर्मवीर आर्या, हरी राम, मंडल अध्यक्ष खीमानंद, शंकर राम, बलदेव आर्या, जयराम कोहली, प्रकाश टम्टा, कुंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed