फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कुंजवाल के साथ चौकी प्रभारी की नोंकझोंक के बाद कां ग्रेसियों में उबाल

कुंजवाल के साथ चौकी प्रभारी की नोंकझोंक के बाद कां ग्रेसियों में उबाल

Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुंजवाल के साथ चौकी प्रभारी की नोंकझोंक के बाद कां ग्रेसियों में उबाल

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस चौकी प्रभारी श्वेता नेगी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बीच नोकझोंक के मामले को लेकर कांग्रेसी बुधवार को सड़कों पर उतर आए। शहर में जुलूस निकाला गया और चौकी प्रभारी के तबादले की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया गया।

एसएसपी कार्यालय में किए गए प्रदर्शन में शामिल जैंती, लमगड़ा सहित अल्मोड़ा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओें ने जमकर नारेबाजी की। बाद में एक शिष्टमंडल ने एसएसपी पी रेणुका देवी से मुलाकात की। इन लोगों ने 10 सितंबर को जैंती चौकी प्रभारी श्वेता नेगी और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के बीच बंद के दौरान कहासुनी के मामले को उठाया और कहा कि यह विधायक के विशेषाधिकार हनन का मामला है। एसएसपी पी रेणुकादेवी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र से कुछ लोगों ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी शिकायती पत्र भेजे हैं। बाद में कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से गृह सचिव को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


कुंजवाल के बहाने जुटे कांग्रेस आपस की खींचतान पर फिर भी परदा नहीं डाल पाए। प्रदर्शन से जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा और उनके समर्थक दूर ही रहे। जिलाध्यक्ष प्रकरण में कुंजवाल के समर्थकों ने इन्हीं के खिलाफ मोरचा खोला था। ज्ञापन देने और प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सिंह सतवाल, धौलादेवी पूरन सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed