{"_id":"5b05a7574f1c1be4408b71a1","slug":"101527097175-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास से सिखाए जा रहे स्वस्थ रहने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाभ्यास से सिखाए जा रहे स्वस्थ रहने के गुर
Updated Wed, 23 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में योग करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय योग विभाग द्वारा जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के तहत आयोजित शिविरों में लोगों को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं।
रामलीला मैदान सरकार की आली में शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि योगाभ्यास से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार होता है।
मालगांव में बीडीसी सदस्य गणेश बिष्ट, प्राथमिक विद्यालय गोपालधारा में योग शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, बाड़ेछीना में प्रधान गणेश राम, भीमराव अंबेडकर छात्रावास में योग प्रवक्ता लल्लन सिंह, प्राथमिक पाठशाला मौना में चंद्रकला खंडूरी ने शिविर का उद्घाटन किया। विवेकानंद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल आदि मौजूद थे। सरस्वती शिशु मंदिर सरकार की आली में प्रशिक्षक भारती पाठक योग सिखा रही हैं।
विज्ञापन
योग शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि हुक्का क्लब, राजकीय आदर्श इंटर कालेज अल्मोड़ा, तव एकेडमी दुगालखोला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खत्याड़ी समेत विभिन्न स्थानों पर 80 शिविर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में असाध्य रोगों मधुमेह, दमा, मोटापा, नजला आदि रोगों का यौगिक उपचार बताया जा रहा है।